Swaroop Darshan

दिमाग क्लीनर

आज मेरे प्यारे मित्रों हमारे परमपिता एक ऐसे क्लीनर के बारे में हम सभी को समझा रहे है जिसको हर व्यक्ति अभी खरीदना चाहता है .
और इस क्लीनर का नाम प्रभु ने ‘दिमाग क्लीनर’ रखा है. वैसे बाजार में और भी कई प्रकार के क्लीनर मिलते है लेकिन अभी दिमाग क्लीनर बाजार में उपलब्ध नहीं है . क्यों की यह अभी अभी ही एकदम नया लॉन्च हुआ है .
और बाजार की कई बड़ी दिग्गज कम्पनियाँ इस दिमाग क्लीनर को अपने अपने ब्रांड बनाकर बहुत बड़ी दौलत कमाना चाहती है .
अभी यह प्रभु ने स्वरुप दर्शन वेबसाइट के माध्यम से पूरी दुनिया में लॉन्च किया है . यदि आप इसे खरीदना चाहते है तो यह आप को फ्री में स्वरुप दर्शन वेबसाइट पर ही मिलेगा . और इस दिमाग क्लीनर की कॉपी करना संभव नहीं है .
क्यों की यह खुद प्रभु ने निर्मित किया है .

अब आइये मेरे मित्रों आखिर क्या है यह दिमाग क्लीनर ?
दिमाग क्लीनर एक ऐसी तकनीक है जिसे यदि आप समझ जाते है तो फिर आप अपने दिमाग का सारा कचरा इस क्लीनर से बहुत ही आसानी से साफ़ कर सकते है .

Ingredients ऑफ़ दिमाग क्लीनर ऑफ़ 1 kg :

  • 100 gm प्रेम रस
  • 100 gm सहन शक्ति
  • 75 gm स्वाद परख पाउडर
  • 80 gm मुस्कान रसायन
  • 100 gm ईर्ष्या ट्रांसफॉर्मर
  • 100 gm खुद की थाली में ही घी दिखाने वाला ब्रह्म रसायन
  • 100 gm चिंता निरस्त शुद्ध आयुर्वेदिक भस्म
  • 45 gm अहंकार की सीबीआई जाँच फिटकरी
  • 40 gm सच सुनने की आदत विकसित करने वाला पहाड़ी बीज
  • 40 gm अपने शत्रु को देखकर भीतर शत्रु के लिए मंगल कामना करने वाला एकदम ठंडा शरबत
  • 20 gm खोपड़ी कंट्रोलर

सेवन विधि :

0 से 5 वर्ष की आयु : दो दो बूँद सुबह शाम
6 से 12 वर्ष की आयु : एक एक चम्मच सुबह शाम
13 से 18 वर्ष की आयु : दो दो चम्मच दिन में तीन बार (पर चम्मच को दोनों हाँथो से ही पकड़े)
19 से 30 वर्ष की आयु : चार चार चम्मच दिन में चार बार गद्देदार कुर्सी पर बैठकर ही सेवन करे
31 से 50 वर्ष की आयु : आठ आठ चम्मच दिन में आठ बार एकांत में बैठकर बड़े प्रेम से सेवन करे
51 से आगे के व्येक्तियों के लिए अभी आप ‘दिमाग क्लीनर’ के नए वर्जन का इन्तजार करे

दिमाग क्लीनर के सेवन से निम्न फायदे होते है :

  • इसमें प्रयुक्त प्रेम रस जब हमारे पेट में जाता है तो हमारे से गरीब व्यक्ति की निंदा पेट में पच जाती है
  • 100 gm सहन शक्ति से बेटे की शादी में अन्न से खिलवाड़ करके व्यर्थ करने के बजाय सच में भूखें व्येक्तियों को जिमाने की सहन शक्ति आ जाती है .
  • गुस्सा ट्रांसफॉर्मर से हम गुस्से में काम आने वाली ऊर्जा को हमारी वजह से यदि हमारा पड़ोसी परेशान हो रहा है तो इसका हम खुद अहसास करने में काम में लेने लगते है .
  • चुगली ट्रांसफॉर्मर रसायन जब हमारे पेट में जाता है तो जैसे ही हम किसी की चुगली करते है तो हमारे पेट में अफारा आने लग जायेगा . इसलिए इसके सेवन से हमे चुगली करने से डर लगने लगेगा .
  • मन का खूँटा पाउडर के इस्तेमाल से हमारे मन की रस्सी प्रभु रुपी खुटे से बँधने लगती है .
  • स्वाद परख पाउडर के सेवन से हमारी जीभ स्वाद को लेकर सजग हो जाती है की कही कोई स्वाद हमे प्रभु से दूर करके खुद के वस में नहीं करले .
  • मुस्कान रसायन के प्रयोग से यदि हमारा बेटा समय पर शादी नहीं कर रहा है जबकि पड़ोसी का बेटा समय पर शादी कर रहा है तो ऐसी परिस्थिति देखकर हम मुस्कराते है की चलो दो में से एक को तो अक्ल आ गयी है .
  • ईर्ष्या ट्रांसफॉर्मर से हमारे पैसे नहीं देने वाले व्यक्ति का व्यापार अच्छा चलने पर हमे जो ईर्ष्या होती वह अब इस भाव में बदल जाती है की चलो हमारा नहीं तो किसी अन्य व्यक्ति का तो यह अब पैसा दे ही देगा .
  • खुद की थाली में ही घी दिखाने वाले ब्रह्म रसायन के प्रयोग से थाली खुद ही उठकर हमारी आँखों के सामने आ जाती है . और फिर हम इसे गौर से देखने के लिए शुद्ध काजल आँखों में डालना शुरू कर देते है . ताकि आँखे दूसरे की थाली में देखने के लिए तरसे नहीं .
  • चिंता निरस्त शुद्ध आयुर्वेदिक भस्म के सेवन से यदि हमने गलती से किसी के सो रूपए चुरा लिए है और वह हमें बदनाम करने के लिए मुकदमा सुप्रीम कोर्ट तक ले गया है . तो इससे होने वाली सभी प्रकार की चिंताए तुरंत निरस्त हो जाती है . क्यों की हमने गलती की माफ़ी मांग ली और कान पकड़ कर एक सो एक रुपय वापस लोटा दिए है .
  • अहंकार की सीबीआई जांच फिटकरी के सेवन से हमारे भीतर जो ज्ञान के साथ साथ चोरी चोरी चुपके चुपके अहंकार भाव विकसित होने लगता है उसकी जड़ो को यह फिटकरी तेरा तुझको अर्पण करने में बदल देती है .
  • सच सुनने की आदत विकसित करने वाला पहाड़ी बीज का जब हम प्रयोग करते है तो जब हमे सामने वाला सच्ची और खरी बात कहता है तो अब हम उसके ऊपर आग बबूला होने के बजाय उसे भीतर ही भीतर धन्यवाद देते है और उसके लिए मंगल कामना करते है .
  • इसमें प्रयुक्त ठंडा शरबत हमारी इन्द्रियों को एक ऐसी शीतलता प्रदान करता है जिससे हमे शत्रु में भी हमारा दोस्त ही नज़र आने लगता है .
  • दिमाग क्लीनर के निर्माण में प्रयुक्त हुआ खोपड़ी कंट्रोलर हमारे दिमाग को किसी की भी मजाक उड़ाने पर हमें होने वाले नुक्सान की सुचना मजाक उड़ाने से पहले ही दे देता है . इसलिए हम हमारी खोपड़ी को हमारे कंट्रोल में रखने में कामयाब होने लगते है .

अब मेरे प्यारे मित्रों हम सभी को पहले सभी काम धाम छोड़कर इस दिमाग क्लीनर का प्रयोग जल्द से जल्द शुरू करना चाहिए . ताकि हम सेवा कार्यो से जुड़कर रोज रोज की माथाफोड़ी से बच सके .

धन्यवाद जी . मंगल हो जी .

Latest Posts

Food and Our Relationship

Food and Our Relationship

English हिंदी Food and Our Relationship First, let me explain the meaning of the word "Food". This word has three ...
Should I get a job or start a business?

Should I get a job or start a business?

Job or Business – How to Decide with Swaroop Darshan Should You Choose a Job or Start a Business? English ...
Surrender now, and witness the miracle right now

Surrender now, and witness the miracle right now

Begin Your Inner Journey Remove Karmic Accounts What is Swaroop Darshan? Daily Practice English हिंदी Surrender Now, and Witness the ...
You are not alone

You are not alone

English हिंदी You Are Not Alone My friend, you are not alone in this world. Yet you may ask why ...
Let’s Go Back to Childhood

Let’s Go Back to Childhood

English हिंदी Let’s Go Back to Childhood My brother, remember those days when you went to school wearing shorts, and ...
How Fate Twists Our Understanding So That We Can Truly Experience Our Karma

How Fate Twists Our Understanding So That We Can Truly Experience Our Karma

How Fate Twists Our Understanding So That We Can Truly Experience Our Karma English हिन्दी How Fate Twists Our Understanding ...
How do our actions follow us?

How do our actions follow us?

How Do Our Actions Follow Us? Every action we perform leaves an imprint on our mind. This imprint is treated ...
Do We Have To Suffer For Bad Karma?

Do We Have To Suffer For Bad Karma?

English हिंदी Do We Have to Suffer for Bad Karma? My dear friends, through me the Lord is conveying this ...
Should You Eat Onion and Garlic?

Should You Eat Onion and Garlic?

Should You Eat Onion and Garlic? A Real Awareness-Based Answer by Swaroop Darshan Pause for a few seconds.
Do not ...

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x